Sharad Poornima Kheer Prasadam

शरद पूर्णिमा खीर प्रसादम् · With the blessings of Sachkhand Nanak Dham

25 October 2026

KHEER PRASADAM (RAW)

KHEER PRASADAM (RAW)

🌕 Kheer Prasadam Sharad Purnima 🪔 खीर प्रसाद बनाने की विधि रविवार, 25 अक्टूबर 2026 🌿 चरण 1 — औषधि मिश्रण तैयार करें औषधि मिश्रण को दोपहर 3...

Rs. 180.00
View full details

🌕 25 October 2026

खीर प्रसाद बनाने की विधि How to Prepare Kheer Prasad

  1. औषधि मिश्रण तैयार करें · Prepare the Medicinal Mixture

    औषधि मिश्रण को दोपहर 3 बजे 2 गिलास (400–500 ग्राम) पानी में लगभग 2 घंटे भिगोकर रखें। इस भीगे काढ़े को धीमी आँच पर खुला रखकर तब तक उबालें जब तक यह एक-चौथाई (100 ग्राम) रह जाए। इसे छान लें। गर्म-गर्म छने काढ़े में पैकेट की सारी मिश्री मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें।

    Soak the medicinal mixture in 2 glasses (400–500 g) of water at 3:00 PM for about 2 hours. Boil the soaked decoction uncovered on low heat until only one-fourth (100 g) remains. Strain it, then stir the entire packet of mishri into the hot decoction and set aside to cool.

  2. विशेष चावल तैयार करें · Prepare the Special Rice

    पैकेट में से स्पेशल चावल को भी लगभग 2 घंटे भिगोकर रखें। आधे घंटे धीमी आँच पर उबालें या कुकर में 4–5 सीटी लगाएँ। गल जाने पर छानकर रख लें।

    Soak the special rice from the packet for about 2 hours. Cook on low heat for about half an hour, or give 4–5 whistles in a cooker. Once soft, strain and set aside.

  3. खीर तैयार करें · Prepare the Kheer

    एक भारी पतीली या पैन में 1 गिलास (300 ग्राम) दूध में 50 ग्राम पानी मिलाकर आँच पर रखें और उसमें उबले चावल डाल दें। धीमी आँच पर 30 मिनट पकाएँ। गैस से उतारकर इसमें मिश्री वाला काढ़ा मिला दें और अच्छे से हिलाएँ। अब खीर प्रसादम् तैयार है।

    In a heavy pan, add 50 g of water to 1 glass (300 g) of milk and place on heat. Add the boiled rice and cook on low heat for 30 minutes. Remove from heat, mix in the mishri decoction and stir well. The Kheer Prasadam is now ready.

  4. चंद्रमा की रोशनी में रखें · Place in the Moonlight

    तैयार खीर को खुले मुँह वाले बर्तन में डालकर मलमल के कपड़े से ढक दें। रात 07:00 बजे से सुबह 04:15 बजे तक चंद्रमा की रोशनी में रखें और प्रभु का ध्यान करते रहें। 26 अक्टूबर 2026, सोमवार की सुबह 6:00 से 9:00 बजे के बीच इस खीर प्रसाद को खाली पेट ग्रहण करें।

    Place the prepared kheer in an open-mouthed vessel and cover it with a clean muslin cloth. Keep it in the moonlight from 7:00 PM until 4:15 AM while meditating on the Lord. Consume it as prasad on an empty stomach between 6:00 AM and 9:00 AM on Monday, 26 October 2026.

Prepared Sharad Purnima Kheer PrasadBy visit

Prepared Sharad Purnima Kheer Prasad

Receive freshly prepared Kheer Prasadam — book your visit.

🙏 Sachkhand Nanak Dham

शरद पूर्णिमा महोत्सव Sharad Poornima Mahotsav · 25 October 2026

गुरु प्यारी साध संगत जी, संत तिरलोचन दर्शन दास जी के आशीर्वाद से सचखंड नानक धाम के सानिध्य में शरद पूर्णिमा का महोत्सव 25 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। वर्ष में एक बार ऐसा समय आता है जब चंद्रमा धरती के बहुत पास होता है और वेदों के अनुसार इस दिन अपनी खास किरणें धरती पर डालता है — इसी दिन को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन खीर प्रसाद बनाकर चंद्रमा की किरणों में रखने और फिर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने की प्रथा सतयुग काल से चली आ रही है। पिछले 25 वर्षों से हम इसे मना रहे हैं और लाखों लोग इस खीर प्रसाद से लाभान्वित हो चुके हैं। इस खीर प्रसाद में कई दुर्लभ जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है।

With the blessings of Sant Tirlochan Darshan Das Ji, under the sanctity of Sachkhand Nanak Dham, the Sharad Poornima Mahotsav will be celebrated on 25 October 2026. Once a year the moon comes very close to the earth and, according to the Vedas, casts its special rays upon it — this day is known as Sharad Poornima. The tradition of preparing kheer prasad, placing it under the moon's rays, and then receiving it as prasad has continued since the Satyug era. We have been observing it for the past 25 years, and lakhs of people have benefited from this kheer prasad, which contains a blend of rare medicinal herbs.

चंद्रमा की रोशनी में · In the moonlight

25 Oct 2026 · 7:00 PM → 4:15 AM

खाली पेट ग्रहण · On an empty stomach

26 Oct 2026 · 6:00 AM – 9:00 AM

लाभ · Reported Benefits

  • अस्थमा · Asthma
  • ब्रोंकाइटिस · Bronchitis
  • एलर्जी · Allergies
  • त्वचा रोग · Skin problems

गुरु प्रसादम् के माध्यम से खीर प्रसादम् को आपके घर तक पहुँचाने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए 20 अक्टूबर तक कॉल सेंटर पर कॉल करके बुकिंग करवाएँ।

Guru Prasadam has arranged home delivery of the Kheer Prasadam. Please book by 20 October 2026 by calling our call centre.

📞 8010725725